लद्दाख में कोविड-19 के 10 नये मामले

लद्दाख में कोविड-19 के 10 नये मामले

लद्दाख में कोविड-19 के 10 नये मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 07:58 pm IST
Published Date: November 5, 2021 6:01 pm IST

लेह, पांच नवंबर (भाषा) लद्दाख में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 10 नये मामले सामने आने के साथ ही कोरोना वायरस संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 21,005 हो गयी। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

लद्दाख में अब तक कोविड-19 से 208 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें लेह में 150 जबकि कारगिल के 58 मरीज शामिल हैं। केन्द्र शासित प्रदेश में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 से किसी मरीज की मौत नहीं हुई।

इसी अवधि में लद्दाख में कोविड-19 के तीन और मरीज संक्रमण मुक्त हुए, जिससे केन्द्र शासित प्रदेश में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 20,698 हो गयी।

संक्रमण के सभी 10 नये मामले लेह से सामने आए। लद्दाख में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 98 हो गयी है।

भाषा रवि कांत दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में