जम्मू-कश्मीर : अनंतनाग में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादियों के मकान ध्वस्त
जम्मू-कश्मीर : अनंतनाग में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादियों के मकान ध्वस्त
श्रीनगर, 23 जुलाई (भाषा) दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में एक आतंकवादी हमले में पुलिसकर्मी की मौत के कुछ घंटे बाद प्रशासन ने लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादियों के मकान ढहा दिए। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि सक्रिय आतंकवादी आदिल ठोकर और हारून रशीद गनई के मकान बुधवार और बृहस्पतिवार की दरम्यानी रात ध्वस्त कर दिए गए।
उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई बुधवार दोपहर अनंतनाग के लाल चौक में अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल आशिक हुसैन की एक आतंकवादी द्वारा गोली मारकर हत्या किए जाने के कुछ ही घंटे बाद की गई।
कश्मीर में इससे पहले भी सक्रिय आतंकवादियों के मकान ढहाए गए हैं, लेकिन हिंसा की घटनाओं में कमी आने के कारण पिछले लगभग एक वर्ष से ऐसी कार्रवाई बंद थी।
भाषा तान्या सिम्मी
सिम्मी

Facebook


