सिक्किम में कोरोना वायरस संक्रमण के 100 नए मामले

सिक्किम में कोरोना वायरस संक्रमण के 100 नए मामले

सिक्किम में कोरोना वायरस संक्रमण के 100 नए मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 07:51 pm IST
Published Date: August 12, 2021 5:43 pm IST

गंगटोक, 12 अगस्त (भाषा) सिक्किम में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 100 नए मामले सामने आए जिसके बाद कुल मामले बढ़कर 28,275 हो गए।

स्वास्थ्य विभाग के एक बुलेटिन में बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी गई। राज्य में महामारी एक और मरीज की मौत हो गई। इसे मिला कर अब तक कोविड-19 से 360 मरीजों की मौत हो चुकी है।

बुलेटिन में कहा गया कि सिक्किम में अभी 2,398 मरीज उपचाराधीन हैं और अब तक 25,239 लोग ठीक हो चुके हैं। राज्य में कोविड-19 के मरीजों के ठीक होने की दर 90 प्रतिशत है।

अब तक राज्य में कुल 2,15,518 नमूनों की कोविड-19 जांच की गई है, इनमें से 892 नमूनों की जांच बीते 24 घंटे में की गई है।

भाषा यश मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में