ओडिशा में इस साल 65 दिनों में सड़क हादसों में 1,025 लोगों की मौत हुई और 1,594 लोग घायल हुए: मंत्री

ओडिशा में इस साल 65 दिनों में सड़क हादसों में 1,025 लोगों की मौत हुई और 1,594 लोग घायल हुए: मंत्री

ओडिशा में इस साल 65 दिनों में सड़क हादसों में 1,025 लोगों की मौत हुई और 1,594 लोग घायल हुए: मंत्री
Modified Date: March 12, 2026 / 07:54 pm IST
Published Date: March 12, 2026 7:54 pm IST

भुवनेश्वर, 12 मार्च (भाषा) ओडिशा के परिवहन मंत्री बिभूति भूषण जेना ने बृहस्पतिवार को विधानसभा को बताया कि एक जनवरी से छह मार्च के बीच ओडिशा में हुई 1,616 सड़क दुर्घटनाओं में कम से कम 1,025 लोग मारे गए और 1,594 लोग घायल हुए।

बीजू जनता दल (बीजद) विधायक अनंत नारायण जेना के एक प्रश्न के लिखित उत्तर में मंत्री द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि इस अवधि के दौरान औसतन सड़क दुर्घटनाओं में प्रतिदिन 15 लोगों की जान गई है।

राज्य में औसतन प्रतिदिन कम से कम 24 लोग सड़क दुर्घटनाओं में घायल होते हैं।

मंत्री ने कहा कि 65 दिनों की अवधि के दौरान, राज्य में राष्ट्रीय राजमार्गों (एनएच) पर 447 सड़क दुर्घटनाएं दर्ज की गईं, जिनमें 270 लोगों की जान चली गई और 469 लोग घायल हो गए।

उन्होंने सदन को सूचित किया कि राज्य राजमार्गों पर हुई 246 दुर्घटनाओं में 150 लोग मारे गए और 259 घायल हुए, जबकि ओडिशा में एक्सप्रेसवे पर हुई 13 दुर्घटनाओं में 11 लोगों की मौत हुई और 10 लोग घायल हुए।

उन्होंने बताया कि इस अवधि के दौरान राज्य की अन्य सड़कों पर 910 दुर्घटनाएं हुई हैं, जिनमें 594 लोगों की मौत हो गई और 856 लोग घायल हो गए।

परिवहन मंत्री ने सदन को यह भी बताया कि रविवार को हुई सड़क दुर्घटनाओं में अधिकतम 276 मौतें दर्ज की गईं, उसके बाद बृहस्पतिवार (264), शनिवार (255), सोमवार (242), शुक्रवार (236), बुधवार (232) और मंगलवार (209) का स्थान रहा।

भाषा तान्या सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में