पुडुचेरी में कोविड-19 के 109 नये मामले, संक्रमितों की संख्या 1,21,989 हुई

पुडुचेरी में कोविड-19 के 109 नये मामले, संक्रमितों की संख्या 1,21,989 हुई

पुडुचेरी में कोविड-19 के 109 नये मामले, संक्रमितों की संख्या 1,21,989 हुई
Modified Date: November 29, 2022 / 08:53 pm IST
Published Date: August 12, 2021 12:23 pm IST

पुडुचेरी, 12 अगस्त (भाषा) पुडुचेरी में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 109 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामले 1,21,989 हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य निदेशक जी श्रीरामुलु ने बताया कि दो और लोगों की – पुडुचेरी से एक और माहे से एक व्यक्ति की – पिछले 24 घंटों में संक्रमण के कारण मौत हो गई जिसके बाद मृतक संख्या 1,803 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने अब तक 15.63 लाख नमूनों की जांच की है और इनमें से 13.36 लाख नेगेटिव पाए गए।

स्वास्थ्य विभाग के निदेशक ने बताया कि संक्रमण दर 1.96 प्रतिशत है जबकि मृतक दर एवं स्वस्थ होने की दर क्रमश: 1.48 प्रतिशत और 97.77 प्रतिशत है। श्रीरामुलु ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे तक, बीते 24 घंटों की अवधि में सामने आए नये मामलों में से सर्वाधिक 77 मामले पुडुचेरी क्षेत्र में आए हैं जबकि माहे में 21, कराइकल में 10 और यनम में एक मामला आया।

केंद्र शासित प्रदेश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 914 है जिनमें से 200 मरीजों का अस्पताल में और शेष का इलाज घर में पृथक-वास में चल रहा है।

स्वास्थ्य निदेशक ने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में कुल 7.50 लाख लोगों को टीका लगाया जा चुका है। इनमें दूसरी खुराक ले चुके लोग भी शामिल हैं।

भाषा नेहा मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में