आंध्र प्रदेश में ऑक्सीजन की आपूर्ति में समस्या के चलते अस्पताल में 11 कोविड-19 रोगियों की मौत

Ads

आंध्र प्रदेश में ऑक्सीजन की आपूर्ति में समस्या के चलते अस्पताल में 11 कोविड-19 रोगियों की मौत

  •  
  • Publish Date - May 10, 2021 / 07:23 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:24 PM IST

तिरुपति, 10 मई (भाषा) यहां सरकारी रुइया अस्पताल में सोमवार देर रात आईसीयू के अंदर ऑक्सीजन की आपूर्ति में समस्या के कारण कम से कम 11 कोविड-19 रोगियों की मौत हो गई। चित्तूर के जिलाधिकारी एम हरि नारायणन ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन सिलेंडर को फिर से लोड करने में पांच लगे जिससे आक्सीजन आपूर्ति कम होने से मरीजों की मौत हो गई।

हरि नारायणन ने कहा, ‘ऑक्सीजन की आपूर्ति पांच मिनट के भीतर बहाल हो गई और सब कुछ अब सामान्य हो गया है। इसकी वजह से हम अधिक मरीजों की मौत को रोक सके।’

लगभग 30 डॉक्टरों को मरीजों की देखरेख करने के लिए तुरंत आईसीयू में भेजा गया।

जिलाधिकारी ने कहा कि अस्पताल में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है और पर्याप्त आपूर्ति की जा रही है।

मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने जिला कलेक्टर से बात की और निर्देश दिया कि घटना की विस्तृत जांच की जाए।

जगन ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि ऐसी घटनाएं दोबारा न हो।

भाषा कृष्ण अमित

अमित