दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,114 नये मामले सामने आये

दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,114 नये मामले सामने आये

दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,114 नये मामले सामने आये
Modified Date: November 29, 2022 / 08:53 pm IST
Published Date: February 9, 2022 12:10 am IST

नयी दिल्ली, आठ फरवरी (भाषा) दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,114 नये मामले सामने आये और महामारी से 12 और लोगों की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मंगलवार को साझा किये गये आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।

विभाग के बुलेटिन के अनुसार संक्रमण दर गिरकर 2.28 प्रतिशत रही। राष्ट्रीय राजधानी में मामलों की कुल संख्या बढ़कर 18,46,198 हो गई, जबकि मृतकों की संख्या बढ़कर 26,010 पर पहुंच गई।

इसके अनुसार एक दिन पहले की गई कोविड-19 जांच की संख्या 48,792 है।

गत 13 जनवरी को मामलों की संख्या 28,867 के रिकॉर्ड उच्च स्तर को छूने के बाद दिल्ली में दैनिक मामलों की संख्या में गिरावट आई है।

भाषा

देवेंद्र सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में