दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,141 मामले सामने आए, 139 रोगियों की मौत

दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,141 मामले सामने आए, 139 रोगियों की मौत

दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,141 मामले सामने आए, 139 रोगियों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:34 pm IST
Published Date: May 28, 2021 11:21 am IST

नयी दिल्ली, 28 मई (भाषा) दिल्ली में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,141 नए मामले सामने आए और 139 रोगियों की मौत हो गई। संक्रमण की दर 1.59 प्रतिशत है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।

दिल्ली में लगातार तीसरे दिन संक्रमण के मामलों की दैनिक संख्या 1,500 से कम रही।

स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार संक्रमण के चलते अब तक कुल 23,951 लोगों की मौत हो चुकी है।

बृहस्पतिवार को संक्रमण के 1,072 मामले सामने आए थे और 117 रोगियों की मौत हुई थी। संक्रमण की दर गिरकर 1.53 प्रतिशत हो गई थी।

भाषा

जोहेब पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में