गोवा में कोविड-19 के 119 नये मामले, 90 मरीज ठीक हुए
गोवा में कोविड-19 के 119 नये मामले, 90 मरीज ठीक हुए
पणजी, सात जनवरी (भाषा) गोवा में कोविड-19 के 119 नये मामले सामने आये जिससे राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 51,626 हो गई। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने दी।
अधिकारी ने कहा कि दिन में किसी और मरीज की मृत्यु होने की सूचना नहीं है, 90 और मरीजों को विभिन्न चिकित्सकीय इकाइयों से छुट्टी दी गई।
उन्होंने कहा कि राज्य में मृतक संख्या 744 है और ठीक हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 49,983 हो गई है।
अधिकारी ने बताया कि राज्य में उपचाराधीन मामलों की संख्या वर्तमान में 899 है।
उन्होंने कहा कि कम से कम 1,865 नमूनों की जांच की गई जिससे राज्य में जांच किये गए नमूनों की संख्या बढ़कर 4,10,575 हो गई है।
भाषा अमित पवनेश
पवनेश

Facebook


