उत्तराखंड, बस खाई में गिरी, 12 लोगों की मौत, 13 घायल

उत्तराखंड, बस खाई में गिरी, 12 लोगों की मौत, 13 घायल

उत्तराखंड, बस खाई में गिरी, 12 लोगों की मौत, 13 घायल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:07 pm IST
Published Date: November 18, 2018 12:20 pm IST

देहरादून। उत्तराखंड में रविवार को एक बस के खाई में गिरने और फिर यमुना नदी में जा गिरने से 12 यात्रियों की मौत हो गई और 13 घायल हैं। ये बस उत्तरकाशी के नौगांव से विकासनगर जा रही थी।  घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां 5 की हालत गंभीर है।

बताया जा रहा है कि ये हादसा आज दोपहर करीब 12:30 बजे यमुनोत्री हाईवे पर डामटा क्षेत्र के समीप हुआ। 25 यात्रियों से भरी निजी कंपनी की यह बस बड़कोट होते हुए विकासनगर जा रही थी। डामटा पहुंचने से पहले किमथात में चालक संतुलन खो बैठा और बस डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

सूचना मिलते ही डामटा और नौगांव पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर बचाव अभियान शुरू किया। सूचना के बाद 18 सदस्यीय एसडीआरएफ दल मौके के लिए रवाना हुआ, जबकि 4 जवान हेलीकॉप्टर से भेजे गए।

यह भी पढ़ें :  थम गया दूसरे चरण का चुनाव प्रचार, अब घर-घर दस्तक, 20 नवंबर को मतदान  

बचाव अभियान के दौरान खाई से 9 शव निकाले गए, जबकि अस्पताल ले जाते वक्त 3 यात्रियों की मौत हो गई। पांच गंभीर घायलों को देहरादून लाया गया। बताया जा रहा है कि मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है।


लेखक के बारे में