झारखंड: लोगों से ठगी करने के आरोप में 16 साइबर अपराधी गिरफ्तार

झारखंड: लोगों से ठगी करने के आरोप में 16 साइबर अपराधी गिरफ्तार

झारखंड: लोगों से ठगी करने के आरोप में 16 साइबर अपराधी गिरफ्तार
Modified Date: September 29, 2026 / 09:02 pm IST
Published Date: September 29, 2026 9:02 pm IST

देवघर, 29 सितंबर (भाषा) झारखंड के देवघर जिले में फर्जी ऑनलाइन खरीदारी लिंक भेजकर लोगों से कथित तौर पर ठगी करने के लिए 16 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार को सारठ थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

देवघर के पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर ने बताया, ‘‘हमने फ्लिपकार्ट/अमेजन पे के फर्जी ग्राहक सेवा प्रतिनिधि और सरकारी अधिकारी बनकर लोगों से ठगी करने के आरोप में 16 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 19 मोबाइल फोन और 25 सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। सभी आरोपी 19 से 31 वर्ष की उम्र के हैं और जिले के अलग-अलग हिस्सों के रहने वाले हैं।’’

उन्होंने बताया कि जब्त मोबाइल फोन और अन्य उपकरणों की जांच में पता चला कि इन मोबाइल नंबरों और आईएमईआई नंबरों के खिलाफ साइबर ठगी की कई शिकायतें पहले से दर्ज हैं।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में से सात के खिलाफ देवघर साइबर थाने में इसी तरह के अपराधों के मामले पहले से दर्ज हैं।

भाषा जितेंद्र अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में