शोभायात्रा में घुसा तेज रफ्तार ट्रक, मची चीख पुकार, 12 लोगों की मौत

शोभायात्रा में तेज रफ्तार ट्रक घुसा, करीब 12 लोगों की मौत

शोभायात्रा में घुसा तेज रफ्तार ट्रक, मची चीख पुकार, 12 लोगों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:07 pm IST
Published Date: November 20, 2022 11:22 pm IST

हाजीपुर, 20 नवंबर (भाषा) Vaishali accident : बिहार के वैशाली जिले के देसरी थाना अंतर्गत सुल्तानपुर गांव के समीप एक तेज रफ्तार ट्रक के अनियंत्रित होकर एक धार्मिक जुलूस में घुस जाने पर महिलाओं और बच्चों सहित करीब 12 लोगों की मौत हो गयी।

राज्य की राजधानी पटना से लगभग 30 किलोमीटर दूर वैशाली जिले में यह हादसा रात करीब नौ बजे हुआ। स्थानीय राजद विधायक मुकेश रौशन ने मौके पर पहुंचकर कहा, ‘‘12 लोगों की मौत हो गई है। नौ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।’’ वैशाली के पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने कहा, ‘‘मृतकों में कम से कम चार बच्चे हैं। ट्रक चालक को हम क्षतिग्रस्त वाहन से निकालने की कोशिश कर रहे हैं, उसकी भी मौत हो जाने की आशंका है।


लेखक के बारे में