हरियाणा में कोविड से 12 और मरीजों की मौत, संक्रमण के 7,516 नए मामले
हरियाणा में कोविड से 12 और मरीजों की मौत, संक्रमण के 7,516 नए मामले
चंडीगढ़, 23 जनवरी (भाषा) हरियाणा में रविवार को कोविड-19 से 12 मरीजों की मौत हो गई जिससे मृतकों की संख्या 10,177 पर पहुंच गई।
स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि पिछले एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 7,516 नए मामले सामने आए जिसके बाद कुल मामले बढ़कर 9,08,819 हो गए।
गुरुग्राम जिला सबसे ज्यादा प्रभावित रहा जहां संक्रमण के 2,102 मामले सामने आए। हरियाणा में अभी कोविड के 57,753 मरीज उपचाराधीन हैं।
भाषा यश सुरेश
सुरेश

Facebook


