मिजोरम में कोरोना वायरस के 12 नए मामले सामने आए, कुल संक्रमितों की संख्या 14,80 हुई

Ads

मिजोरम में कोरोना वायरस के 12 नए मामले सामने आए, कुल संक्रमितों की संख्या 14,80 हुई

  •  
  • Publish Date - September 16, 2020 / 10:18 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:30 PM IST

आइजोल, 16 सितंबर (भाषा) मिजोरम में बीते 24 घंटों में सीमा सुरक्षा बल के चार जवानों समेत 12 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इससे राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 1480 हो गई है।

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि आइजोल जिले से चार, सेरछिप जिले से पांच, कोलासिब जिले से दो और ममित जिले से एक मामला सामने आया है।

बयान में बताया गया है कि नए मामलों में नमूने लेने के काम में लगे दो स्वास्थ्य कर्मी तथा असम से आए दो ट्रक चालक शामिल हैं।

बयान में बताया गया है कि उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और ओडिशा से लौटे बीएसएफ के चार जवान भी संक्रमित पाए गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, राज्य में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 558 है जबकि कुल 922 लोग संक्रमण से ठीक हो चुके हैं।

उसने बताया कि राज्य में ठीक होने की दर बढ़कर 62.30 प्रतिशत पहुंच गई है।

अधिकारियों ने बताया कि कोविड-19 से मिजोरम में अबतक किसी की मौत नहीं हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि 54,199 नमूनों की जांच की गई है। 1577 नमूनों का परीक्षण मंगलवार को ही किया गया है।

भाषा

नोमान पवनेश

पवनेश