Reported By: Vedprakash Sangam
,Dantewada Murder News | Photo Credit: AI
दंतेवाड़ा: Dantewada Murder News अपराध को लेकर कड़े कानून बनाए गए हैं, बावजूद इसके ऐसी घटना कम होने के बजाए और बढ़ता ही जा रहा है, लगातार अपराधी हत्या, चाकूबाजी जैसे कई अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं, ऐसा ही एक मामला दंतेवाड़ा जिले से सामने आया है, जहां एक कलयुगी बेटे ने अपनी ही मां की हत्या कर दी। घटना के बाद अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Dantewada Murder News मिली जानकारी के अनुसार, घटना भांसी थाना क्षेत्र के धुरली गांव का है। बताया जाता है कि आरोपी ने शराब के नशे में अपनी मां से खाना मांगा। खाना नहीं मिलने पर आरोपी आक्रोशित हो गया और पास में रखे बांस के डंडे से माँ के सिर पर जोरदार प्रहार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।