उत्तराखंड में जंगली हाथी के हमले में 12 वर्षीय लड़के की मौत

उत्तराखंड में जंगली हाथी के हमले में 12 वर्षीय लड़के की मौत

उत्तराखंड में जंगली हाथी के हमले में 12 वर्षीय लड़के की मौत
Modified Date: November 28, 2025 / 05:57 pm IST
Published Date: November 28, 2025 5:57 pm IST

ऋषिकेश, 28 नवंबर (भाषा) उत्तराखंड में ऋषिकेश के निकट जंगली हाथी के हमले में 12 वर्षीय लड़के की मौत हो गई। एक वन अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

थानों के वन रेंज अधिकारी नत्थी लाल डोभाल ने बताया कि बृहस्पतिवार को एक परिवार स्कूटर पर सवार होकर कालू वाला जंगल के कच्चे रास्ते से जौलीग्रांट में स्थित अपने घर जा रहा था कि अचानक सामने से हाथी आ गया।

उन्होंने बताया कि हाथी ने स्कूटर पर माता-पिता के बीच में बैठे कुणाल ठाकुर को अपनी सूंड से उठा लिया और जमीन पर पटकने लगा।

अधिकारी ने बताया कि कुछ देर बाद हाथी उसे छोड़ कर जंगल में चला गया।

उन्होंने कहा कि इसके बाद बदहवास माता-पिता बेटे को लेकर जौलीग्रांट के अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने बताया कि उसकी मौत हो चुकी है।

भाषा सं दीप्ति

जोहेब

जोहेब


लेखक के बारे में