दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 121 नए मामले

दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 121 नए मामले

दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 121 नए मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:59 pm IST
Published Date: February 1, 2021 11:03 am IST

नयी दिल्ली, एक फरवरी (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को कोविड-19 के 121 नए मामले सामने आए और संक्रमण की दर 0.28 प्रतिशत रही। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

महामारी से तीन और मरीजों की मौत हो गई, जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 10,856 हो गई।

दिल्ली में अब तक संक्रमण के 6,35,217 मामले सामने आ चुके हैं।

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी एक बुलेटिन के अनुसार अब तक 6,23,096 मरीज ठीक हो चुके हैं।

भाषा यश पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में