गौतमबुद्ध नगर में कोरोना वायरस संक्रमण के 122 नए मामले

गौतमबुद्ध नगर में कोरोना वायरस संक्रमण के 122 नए मामले

गौतमबुद्ध नगर में कोरोना वायरस संक्रमण के 122 नए मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:41 pm IST
Published Date: October 19, 2020 7:44 am IST

नोएडा, 19 अक्टूबर (भाषा) जनपद गौतम बुद्ध नगर में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 122 नए मामले सामने आए तथा यहां संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 16 हजार के पार हो गई है। वहीं 220 लोगों को ठीक होने पर अस्पतालों से छुट्टी मिली। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

रविवार को कोविड-19 की वजह से एक महिला की मौत हो गई जिसके साथ जनपद में कोरोना वायरस की वजह से मरने वालों की संख्या 65 हो गई है।

जिला निगरानी अधिकारी डॉक्टर सुनील दोहरे ने बताया कि सोमवार को जनपद गौतम बुद्ध नगर में कोविड-19 के 122 मरीज मिले। जनपद में अब तक 16,037 लोग कोविड-19 से पीड़ित पाए जा चुके हैं।

उन्होंने बताया कि अब तक 14,839 लोगों को उपचार के बाद अस्पतालों से छुट्टी मिली है और 1,133 लोगों का यहां के विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है।

भाषा सं. मानसी

मानसी


लेखक के बारे में