उत्तराखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के 122 नये मामले

उत्तराखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के 122 नये मामले

उत्तराखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के 122 नये मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 09:00 pm IST
Published Date: January 23, 2021 7:17 pm IST

देहरादून, 23 जनवरी (भाषा) उत्तराखंड में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 122 नये मामले सामने आये । इसके साथ ही प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 95,586 हो गयी है । एक सरकारी बुलेटिन में यह जानकारी दी गयी है।

बुलेटिन के अनुसार संक्रमण के कारण प्रदेश में आज किसी की मौत नहीं हुयी है ।

बुलेटिन में कहा गया है कि उत्तराखंड में 90,942 लोग संक्रमण मुक्त हुये हैं ।

इसमें कहा गया है कि प्रदेश में 1,314 मरीज राज्य से बाहर चले गये हैं और प्रदेश में 1,701 लोगों का इलाज चल रहा है।

भाषा रंजन नीरज

नीरज


लेखक के बारे में