मिजोरम में कोविड-19 के 1,257 नए मामले, तीन रोगियों की मौत

मिजोरम में कोविड-19 के 1,257 नए मामले, तीन रोगियों की मौत

मिजोरम में कोविड-19 के 1,257 नए मामले, तीन रोगियों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:47 pm IST
Published Date: September 24, 2021 5:27 pm IST

आइजोल, 24 सितंबर (भाषा) मिजोरम में कोविड-19 के 1,257 नश्कले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 85,366 हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि नये मामलों की संख्या कल की तुलना में 37 कम है। पिछले 24 घंटे में तीन और रोगी की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 281 हो गई। अधिकारी ने बताया कि नए रोगियों में कम से कम 252 बच्चे हैं।

उन्होंने बताया कि संक्रमण के सबसे ज्यादा 897 मामले आइजोल जिले से सामने आए हैं। मिजोरम में अब 15,752 रोगियों का उपचार चल रहा है जबकि 69,333 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

राज्य में इस सक्रमण से उबर आने वाले लोगों की दर 81.21 प्रतिशत जबकि मृत्यु दर 0.32 प्रतिशत है। राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डॉक्टर लालजवामी ने बताया कि बृहस्पतिवार तक 6.76 लाख लोगों को टीके की खुराक दी जा चुकी है, जिनमें से चार लाख लोगों को दोनों खुराक मिली है।

भाषा स्नेहा माधव

माधव


लेखक के बारे में