नोएडा में कोरोना वायरस संक्रमण के 129 नये मामले सामने आये

नोएडा में कोरोना वायरस संक्रमण के 129 नये मामले सामने आये

नोएडा में कोरोना वायरस संक्रमण के 129  नये मामले सामने आये
Modified Date: November 29, 2022 / 08:46 pm IST
Published Date: November 8, 2020 10:02 am IST

नोएडा, आठ नवंबर (भाषा) गौतमबुद्ध नगर में रविवार सुबह तक कोरोना वायरस संक्रमण के 129 नए मामले सामने आए हैं।

जिला निगरानी अधिकारी डॉक्टर सुनील दोहरे ने बताया कि रविवार सुबह तक गौतमबुद्ध नगर में कोविड-19 के 129 मरीज पाए गए हैं।

उन्होंने बताया कि कोविड-19 से जनपद में अब तक 68 लोगों की मौत हो चुकी है।

उन्होंने बताया कि कोविड-19 के 189 मरीज उपचार के दौरान ठीक हुए हैं वहीं विभिन्न अस्पतालों में 1,337 मरीजों का उपचार चल रहा है।

जिला निगरानी अधिकारी ने बताया कि अब तक जिले में 17,844 मरीज उपचार के बाद संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जबकि 19,250 मरीज अब तक जिले में कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं।

भाषा सं शोभना

शोभना


लेखक के बारे में