राहुल गांधी, अखिलेश यादव ने लोकसभा अध्यक्ष से मुलाकात की

राहुल गांधी, अखिलेश यादव ने लोकसभा अध्यक्ष से मुलाकात की

राहुल गांधी, अखिलेश यादव ने लोकसभा अध्यक्ष से मुलाकात की
Modified Date: July 23, 2026 / 12:28 pm IST
Published Date: July 23, 2026 12:28 pm IST

नयी दिल्ली, 23 जुलाई (भाषा) लोकसभा में नीट प्रश्नपत्र लीक मामले पर चर्चा को लेकर जारी गतिरोध के बीच विपक्ष के वरिष्ठ नेताओं राहुल गांधी और अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की।

बैठक में तृणमूल कांग्रेस के नेता सौगत राय और महुआ मोइत्रा भी मौजूद थे।

इससे पहले प्रश्नकाल के दौरान लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने विपक्षी नेताओं से नीट प्रश्नपत्र लीक मामले पर चर्चा की अवधि और तिथि तय करने के लिए उनसे मुलाकात करने को कहा था।

बिरला ने कहा था कि सरकार नीट मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है और विपक्ष जिस संसदीय नियम के तहत चर्चा चाहता है, उसके अनुरूप उसे अनुमति दी जाएगी।

सोमवार से शुरू हुआ संसद का मानसून सत्र अब तक विपक्ष के विरोध-प्रदर्शनों के कारण बाधित रहा है। विपक्ष नीट प्रश्नपत्र लीक मामले, प्रदर्शन कर रहे छात्रों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई तथा अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मुद्दे पर सरकार को घेर रहा है।

भाषा मनीषा वैभव

वैभव


लेखक के बारे में