हिमाचल प्रदेश के नूरपुर में तेल टैंकर और बस की टक्कर में 13 लोग घायल
हिमाचल प्रदेश के नूरपुर में तेल टैंकर और बस की टक्कर में 13 लोग घायल
नूरपुर (हिमाचल प्रदेश), 20 अगस्त (भाषा) हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के नूरपुर में शनिवार को एक बस और तेल टैंकर की टक्कर में 13 यात्री घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों के मुताबिक यह दुर्घटना नूरपुर अनुमंडल के सदवान क्षेत्र में हुई।
अधिकारियों के अनुसार दुर्घटना में घायल लोगों को सरकारी अस्पताल नूरपुर ले जाया गया है।
अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक सुशील शर्मा ने बताया कि घायलों में से एक को बेहतर इलाज के लिए टांडा अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
पुलिस ने इस सिलसिले में मामला दर्ज कर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।
भाषा रवि कांत माधव
माधव

Facebook


