Amazon Prime Day 2026: बंपर डिस्काउंट का धमाका! Sony और Samsung पर 65% तक की छूट के साथ और भी प्रोडक्ट्स पर मिल रहे हैं जबरदस्त ऑफर, देखें पूरी लिस्ट

Amazon Prime Day 2026: अगर आप लंबे समयय से नया स्मार्ट टीवी खरीदने की योजना बना रहे हैं तो Amazon की आने वाली Prime Day Sale आपके लिए बढ़िया मौका हो सकता है। इस सेल में कई स्मार्ट टीवी पर आकर्षक ऑफर और छूट मिल सकती है।

Amazon Prime Day 2026: बंपर डिस्काउंट का धमाका! Sony और Samsung पर 65% तक की छूट के साथ और भी प्रोडक्ट्स पर मिल रहे हैं जबरदस्त ऑफर, देखें पूरी लिस्ट

(Amazon Prime Day 2026/ Image Credit: AI-generated)

Modified Date: June 26, 2026 / 01:03 pm IST
Published Date: June 26, 2026 1:02 pm IST
HIGHLIGHTS
  • Amazon Prime Day सेल 4–6 जुलाई 2026 तक चलेगी।
  • स्मार्ट TV पर 65% तक की भारी छूट का अनुमान है।
  • Sony, LG और Samsung जैसे बड़े ब्रांड्स शामिल हैं।

नई दिल्ली: Amazon Prime Day 2026: Amazon ने अपनी आने वाली Prime Day 2026 सेल से पहले एक टीजर पेज जारी किया है। जिसमें स्मार्ट टीवी डील्स की झलक दिखाई गई है। कंपनी ने संकेत दिया है कि प्राइम मेंबर्स को इस सेल Sony, LG और Samsung जैसे ब्रांड्स पर भारी छूट मिल सकती है। रिपोर्ट के अनुसार, कुछ स्मार्ट टीवी पर 65% की डिस्काउंट ऑफर मिलने की उम्मीद है।

सेल की तारीख और बड़े ब्रांड्स की डील्स

Amazon Prime Day सेल 4 जुलाई से 6 जुलाई 2026 तक चलेगी। इस दौरान ग्राहकों को कई इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर आकर्षक ऑफर मिलेंगे। टीजर में Sony Bravia 2 और LG Nano 4K UHD जैसे स्मार्ट टीवी का भी जिक्र किया गया है। Samsung के नए Mini LED स्मार्ट टीवी पर भी भारी छूट का संकेत दिया गया है। हालांकि सटीक डिस्काउंट अभी सामने नहीं आया है।

कई मॉडल्स पर कीमत में बड़ी कटौती की उम्मीद

कुछ स्मार्ट टीवी मॉडल्स की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है। Sony Bravia 2 II की कीमत 63,990 रुपये से घटकर लगभग 55,990 रुपये तक आ सकती है। वहीं TCL 75 इंच 4K QD-Mini LED टीवी पर भी करीब 33,000 रुपये तक की बचत संभव है। इसके अलावा Toshiba, Philips, Hisense, Vu और Acer जैसे ब्रांड्स भी इस सेल में शामिल रहेंगे।

अन्य ब्रांड्स और बजट ऑप्शंस भी शामिल

Amazon के टीजर के अनुसार, सिर्फ प्रीमियम ही नहीं बल्कि बजट सेगमेंट के टीवी भी डिस्काउंट में उपलब्ध होंगे। Philips, Vu और Hisense जैसे ब्रांड्स पर भी आकर्षक ऑफर मिल सकते हैं। हालांकि ये सभी कीमतें अनुमानित हैं और असली डील्स सेल शुरू होने के बाद ही स्पष्ट होंगी।

Sony Bravia 3 II का नया लॉन्च

Sony ने अपने नए मॉडल Bravia 3 II के लॉन्च की भी पुष्टि की है। हालांकि इसके फीचर्स, कीमत और उपलब्धता को लेकर अभी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है। उम्मीद की जा रही है कि Prime Day सेल के आसपास इसके बारे में और अपडेट जारी किए जाएंगे।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।