सिक्किम में कोविड-19 के 130 नये मामले, एक मरीज की मौत

सिक्किम में कोविड-19 के 130 नये मामले, एक मरीज की मौत

सिक्किम में कोविड-19 के 130 नये मामले, एक मरीज की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:58 pm IST
Published Date: June 25, 2021 2:19 pm IST

गंगटोक, 25 जून (भाषा) सिक्किम में शुक्रवार को कोविड-19 के 130 नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 19,811 हो गयी जबकि एक और मरीज की मौत होने से मृतकों की तादाद बढ़कर 299 हो गयी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन जारी कर यह जानकारी दी।

नये मामलों में पूर्वी सिक्किम में 73, दक्षिण सिक्किम में 35, पश्चिम सिक्किम में 21 और उत्तरी सिक्किम में एक नया मामला दर्ज किया गया।

बुलेटिन के मुताबिक सिक्किम में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 2,255 हो गयी है जबकि राज्य में अब तक 17,005 लोग इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात दे चुके हैं। सिक्किम में संक्रमण की दर 18.9 प्रतिशत है।

भाषा रवि कांत नरेश

नरेश


लेखक के बारे में