मिजोरम में कोविड-19 के 131 नए मामले

मिजोरम में कोविड-19 के 131 नए मामले

मिजोरम में कोविड-19 के 131 नए मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 07:47 pm IST
Published Date: June 28, 2021 7:45 am IST

आइजोल, 28 जून (भाषा) मिजोरम में कोविड-19 के 131 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 19,455 हो गई। इन नए मामलों में 31 बच्चे हैं।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि नए मामलों में से आइजोल में सबसे अधिक 124, लुंगलेई तथा कोलासिब में तीन-तीन और ममित में एक नया मामला सामने आया। ये सभी संक्रमितों के सम्पर्क में आए लोगों की पहचान के क्रम के संक्रमित पाए गए। इनमें से 101 लोगों में कोविड-19 के लक्षण दिखे थे।

उन्होंने बताया कि नमूनों के संक्रमित आने की दैनिक दर 21.54 प्रतिशत है। मिजोरम में अभी 4,324 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है। पिछले 24 घंटे में 177 लोगों के ठीक होने के बाद राज्य में संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या 15,040 हो गई है। मरीजों के ठीक होने की दर 77.30 प्रतिशत और कोविड-19 से मृत्यु दर 0.46 प्रतिशत है।

मिजोरम में कोविड-19 से अभी तक 91 लोगों की मौत हुई है। राज्य में अभी तक 4.77 लाख से अधिक नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जबकि 4.9 लाख से अधिक लोगों को टीके लग चुके हैं।

भाषा निहारिका मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में