दिल्ली में कोविड-19 के 132 नये मामले सामने आये

दिल्ली में कोविड-19 के 132 नये मामले सामने आये

दिल्ली में कोविड-19 के 132 नये मामले सामने आये
Modified Date: November 29, 2022 / 08:44 pm IST
Published Date: March 13, 2022 8:19 pm IST

नयी दिल्ली, 13 मार्च (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को 0.38 प्रतिशत संक्रमण दर के साथ कोविड-19 के 132 नये मामले सामने आये। यह जानकारी दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा किए गए आंकड़े से मिली।

नवीनतम स्वास्थ्य बुलेटिन में कहा गया है कि इसके साथ ही राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 18,62,934 हो गई। मृतक संख्या 26,141 पर अपरिवर्तित रही।

बुलेटिन में कहा गया है कि एक दिन पहले कोविड​-19 की 4,994 जांच की गई थी।

गत 13 जनवरी को 28,867 के रिकॉर्ड उच्च स्तर को छूने के बाद दिल्ली में कोविड-19 के दैनिक मामलों की संख्या में गिरावट आई है। शहर ने 14 जनवरी को संक्रमण दर 30.6 प्रतिशत दर्ज की थी।

भाषा अमित नरेश

नरेश


लेखक के बारे में