पुडुचेरी में सामने आये कोविड-19 के 134 नए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 1,22,676 हुई
पुडुचेरी में सामने आये कोविड-19 के 134 नए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 1,22,676 हुई
पुडुचेरी, 19 अगस्त (भाषा) पुडुचेरी में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 134 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,22,676 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
स्वास्थ्य निदेशक जी श्रीरामुलु ने एक विज्ञप्ति में बताया कि 5,487 नमूनों की जांच के बाद इन नए मामलों का पता चला। उन्होंने बताया कि पुडुचेरी से 86, माहे से 23, कराइकल से 19 और यानम से छह नये मामले सामने आए हैं।
उन्होंने बताया कि फिलहाल 971 मरीजों का इलाज चल रहा है। पिछले 24 घंट में एक और मरीज की मौत हो जाने के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 1,806 हो गई।
निदेशक ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 95 और मरीजों के स्वस्थ होने के बाद कुल संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 1,19,899 हो गई। केंद्रशासित प्रदेश में अब तक 7.73 लाख लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की खुराक दी गई है।
भाषा स्नेहा राजकुमार
राजकुमार

Facebook


