गोवा में कोरोना वायरस संक्रमण के 135 नये मामले सामने आये
गोवा में कोरोना वायरस संक्रमण के 135 नये मामले सामने आये
पणजी, 21 जून (भाषा) गोवा में कोरोना वायरस संक्रमण के 135 नये मामले सामने आये जिसके बाद प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 247364 हो गयी है । स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि 104 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं जिससे संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर 242739 पर पहुंच गयी है ।
उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में संक्रमण से किसी की मौत नहीं हुयी है और राज्य में मृतकों की संख्या 3833 पर स्थिर है ।
अधिकारी ने बताया कि राज्य में अब 792 मरीज उपचाराधीन हैं ।
भाषा रंजन पवनेश
पवनेश

Facebook


