मिजोरम में 136 किलोग्राम बारूद जब्त, एक व्यक्ति गिरफ्तार
मिजोरम में 136 किलोग्राम बारूद जब्त, एक व्यक्ति गिरफ्तार
आइजोल, 27 मई (भाषा) मिजोरम के लॉन्गतलाई जिले में सुरक्षा बल ने एक व्यक्ति के पास से 136 किलोग्राम बारूद (गनपाउडर) बरामद किया जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
लॉन्गतलाई जिले की सीमा म्यांमा और बांग्लादेश से लगी है।
असम राइफल्स के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर असम राइफल्स और मिजोरम पुलिस ने वसेइकई गांव से मंगलवार को बारूद जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्ति को वसेइकई पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
भाषा निहारिका मानसी
मानसी

Facebook


