पलक्कड़ में बस यात्री के पास से 142 ग्राम मेथामफेटामीन जब्त, एक गिरफ्तार

पलक्कड़ में बस यात्री के पास से 142 ग्राम मेथामफेटामीन जब्त, एक गिरफ्तार

पलक्कड़ में बस यात्री के पास से 142 ग्राम मेथामफेटामीन जब्त, एक गिरफ्तार
Modified Date: August 23, 2026 / 12:04 pm IST
Published Date: August 23, 2026 12:04 pm IST

पलक्कड़ (केरल), 23 अगस्त (भाषा) आबकारी विभाग ने यहां वालयार आबकारी जांच चौकी पर एक बस यात्री के पास से कथित तौर पर 142 ग्राम मेथामफेटामीन और एक ग्राम गांजा बरामद करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

यह घटना शनिवार देर रात की है, जब आबकारी अधिकारियों की एक टीम जांच चौकी पर नियमित रूप से वाहनों की जांच कर रही थी।

अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने बेंगलुरु से एर्णाकुलम जा रही एक बस को रोका और उसमें सवार एक यात्री की संदिग्ध गतिविधियों पर उनका ध्यान गया।

अधिकारियों के अनुसार, यात्री के बैग की तलाशी लेने पर क्रिएटिन सप्लीमेंट के डिब्बों में छिपाकर रखा गया 142 ग्राम मेथामफेटामीन और एक ग्राम गांजा मिला।

गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान त्रिशूर जिले के कुन्नमकुलम के वेल्लारक्काड निवासी जितिन (35) के रूप में हुई है।

जब्त मेथामफेटामीन की कीमत कई लाख रुपये आंकी गई है। अधिकारियों के मुताबिक, इसकी कीमत करीब 10,000 रुपये प्रति ग्राम है।

अधिकारियों ने बताया कि जितिन के खिलाफ स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी ने कथित तौर पर बेंगलुरु से मादक पदार्थ बड़ी मात्रा में खरीदा था और उसे केरलम के विभिन्न हिस्सों में खुदरा बिक्री के लिए लेकर आया था।

अधिकारी यह पता लगा रहे हैं कि मादक पदार्थों की तस्करी के इस नेटवर्क में और कौन लोग शामिल हैं तथा क्या आरोपी पहले भी इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे चुका है।

भाषा शोभना रंजन

रंजन


लेखक के बारे में