सिक्किम में कोरोना वायरस संक्रमण के 142 नए मामले, एक और मरीज की मौत

सिक्किम में कोरोना वायरस संक्रमण के 142 नए मामले, एक और मरीज की मौत

सिक्किम में कोरोना वायरस संक्रमण के 142 नए मामले, एक और मरीज की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:37 pm IST
Published Date: June 29, 2021 1:10 pm IST

गंगटोक, 29 जून (भाषा) सिक्किम में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 142 नए मामले सामने आए जिसके बाद कुल मामले बढ़कर 20,324 हो गए। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में मंगलवार को यह जानकारी दी दी गई।

राज्य में कोविड-19 से एक और व्यक्ति की मौत हो गई जिसके बाद मृतकों की संख्या 305 पर पहुंच गई। ईस्ट सिक्किम जिले में संक्रमण के 85, वेस्ट सिक्किम में 31, साउथ सिक्किम में 19 और नार्थ सिक्किम में सात नए मामले सामने आए।

इस समय सिक्किम में कोविड-19 के 2,065 मरीज उपचाराधीन हैं और अब तक 17,702 लोग ठीक हो चुके हैं। राज्य में इस समय संक्रमण की दर 23 प्रतिशत है।

भाषा यश उमा

उमा


लेखक के बारे में