अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 142 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 51,655 हुई

Ads

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 142 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 51,655 हुई

  •  
  • Publish Date - August 18, 2021 / 01:08 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:52 PM IST

Arunachal Pradesh covid cases hindi

ईटानगर, 18 अगस्त (भाषा) अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 142 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 51,655 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

राज्य स्वास्थ्य निगरानी अधिकारी एल जाम्पा ने बताया कि पिछले 24 घंटे में संक्रमण से किसी मरीज की मौत नहीं हुई और मृतकों की संख्या 252 बनी हुई है। कैपिटल कॉम्प्लेक्स क्षेत्र से संक्रमण के सबसे ज्यादा 30 मामले सामने आए।

जाम्पा ने बताया कि राज्य में फिलहाल 1,763 मरीजों का उपचार चल रहा है और अब तक 49,640 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 96.10 फीसदी है और संक्रमण दर 3.56 फीसदी है।

राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी दिमोंग पाडुंग ने बताया कि अब तक कुल 9,16,075 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की खुराक दी गई है।

भाषा स्नेहा शाहिद

शाहिद