मिजोरम में कोविड-19 के 144 नए मामले

मिजोरम में कोविड-19 के 144 नए मामले

मिजोरम में कोविड-19 के 144 नए मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:15 pm IST
Published Date: May 13, 2021 4:11 am IST

आइजोल, 13 मई (भाषा) मिजोरम में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 144 नए मामले आने से संक्रमण के कुल मामले 8,176 पर पहुंच गए।

राज्य के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने एक बयान में बताया कि तीन मामलों की पुष्टि ‘ट्रूनैट’ जांच के जरिए हुई जबकि 141 मामले रैपिड एंटीजन जांच में सामने आए।

बयान के अनुसार, 144 नए मामलों में आइजोल जिले में 86, चम्फई में 32, कोलासिब में 13, सेरचिप में पांच, लॉन्गतलई में तीन, लुंगलेई में एक और सिआहा तथा मामित जिलों में दो-दो मामले सामने आए।

इसमें कहा गया कि 23 से अधिक बच्चे और सात वरिष्ठ नागरिक भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

मिजोरम में अभी 2,033 लोग कोविड-19 का उपचार करा रहे हैं जबकि 6,120 इस बीमारी से उबर चुके हैं।

राज्य में इस महामारी से मरने वाले लोगों की संख्या 23 है।

अभी तक कोविड-19 के लिए 3,39,065 नमूनों की जांच की जा चुकी है जिनमें से 1,961 नमूनों की जांच पिछले 24 घंटे में की गई।

इस बीच, राज्य के टीकाकरण अधिकारी डॉ. ललजाव्मी ने कहा कि 2,30,103 लोगों ने कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक ले ली है जबकि 51,445 लोगों ने बुधवार तक दोनों खुराक ले ली।

भाषा गोला मानसी

मानसी


लेखक के बारे में