गुजरात में कोविड-19 के 15 नए मामले

गुजरात में कोविड-19 के 15 नए मामले

गुजरात में कोविड-19 के 15 नए मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:47 pm IST
Published Date: April 17, 2022 8:29 pm IST

अहमदाबाद, 17 अप्रैल (भाषा) गुजरात में रविवार को कोविड-19 के 15 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 12,24,157 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि 21 और लोगों के स्वस्थ हो जाने से अब तक कुल 12,13,095 लोग संक्रमण को मात दे चुके हैं। उन्होंने बताया कि राज्य में 120 उपचाराधीन मरीज हैं। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में संक्रमण से किसी की मौत नहीं हुई और मृतक संख्या 10,942 बनी हुई है।

अधिकारी ने बताया कि अहमदाबाद से आठ, वडोदरा से चार, गांधीनगर से दो नए मामले आए हैं। भावनगर में एक व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि हुई।

केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नागर हवेली, दमन और दीव में कोविड-19 का कोई नया मामला नहीं आया।

भाषा आशीष दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में