झारखंड के पलामू में मालगाड़ी के 15 डिब्बे पटरी से उतरे, जानमाल के नुकसान की खबर नहीं

झारखंड के पलामू में मालगाड़ी के 15 डिब्बे पटरी से उतरे, जानमाल के नुकसान की खबर नहीं

झारखंड के पलामू में मालगाड़ी के 15 डिब्बे पटरी से उतरे, जानमाल के नुकसान की खबर नहीं
Modified Date: June 4, 2026 / 04:57 pm IST
Published Date: June 4, 2026 4:57 pm IST

मेदिनीनगर (झारखंड), चार जून (भाषा) झारखंड के पलामू जिले में बृहस्पतिवार को कोयले से लदी एक मालगाड़ी के कम से कम 15 डिब्बे पटरी से उतर गए। इस हादसे के कारण डालटनगंज और गढ़वा रोड जंक्शन के बीच ट्रेन सेवाएं बाधित हो गईं। रेलवे के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

उन्होंने बताया कि यह हादसा पूर्व मध्य रेलवे (ईसीआर) के धनबाद मंडल के अंतर्गत राजहरा स्टेशन के पास उस समय हुआ जब मालगाड़ी को ‘अपलाइन’ पर मोड़ा जा रहा था।

रेलवे मुख्यालय या मुख्य स्टेशन की तरफ जाने वाली लाइन को ‘अपलाइन’ और वहां से वापस लौटने वाली को ‘डाउनलाइन’ कहते हैं।

राजहरा रेलवे स्टेशन के प्रबंधक इंद्रजीत राम ने कहा, ‘कोयले से लदे 15 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। डिब्बों को पटरी से हटाने का काम शुरू कर दिया गया है।’

मध्य पूर्व रेलवे के धनबाद मंडल के एक अधिकारी ने बताया कि अपलाइन पर मार्ग परिवर्तन के दौरान मालगाड़ी के 15 डिब्बे पटरी से उतर गए, जिससे डालटनगंज और गढ़वा रोड जंक्शन के बीच रेल यातायात बाधित हो गया।

अधिकारी ने बताया कि इस हादसे के बाद कई ट्रेन के मार्ग में परिवर्तन किया गया है या उन्हें रद्द कर दिया गया है।

भाषा सुमित नरेश

नरेश


लेखक के बारे में