दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 154 नए मामले
दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 154 नए मामले
नयी दिल्ली, पांच फरवरी (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को कोविड-19 के 154 नए मामले सामने आए और संक्रमित होने की दर 0.26 प्रतिशत दर्ज की गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
महामारी से दो और मरीजों की मौत हो गई, जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 10,873 हो गई।
दिल्ली में अब तक संक्रमण के 6.35 लाख से अधिक मामले सामने आ चुके हैं।
दिल्ली स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी एक बुलेटिन के अनुसार वर्तमान में 1,206 मरीज उपचाराधीन हैं।
भाषा
शुभांशि नरेश
नरेश

Facebook


