गोवा में कोविड-19 के 159 नये मामले, तीन मरीजों की मौत

गोवा में कोविड-19 के 159 नये मामले, तीन मरीजों की मौत

गोवा में कोविड-19 के 159 नये मामले, तीन मरीजों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:21 pm IST
Published Date: July 17, 2021 3:02 pm IST

पणजी, 17 जुलाई (भाषा) गोवा में शनिवार को कोविड-19 के 159 नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,69,620 हो गयी जबकि तीन और मरीजों की मौत होने से मृतकों की तादाद 3,109 पर पहुंच गयी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य अधिकारी के मुताबिक गोवा में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 152 मरीज संक्रमण मुक्त भी हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 1,64,848 हो गयी।

गोवा में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,663 हो गयी है। राज्य में अब तक कुल 9,97,493 नमूनों की कोविड-19 जांच की गयी है, जिसमें से 4,763 नमूनों की जांच बीते 24 घंटे में की गयी है।

भाषा

रवि कांत अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में