हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में बस पलटी, 16 लोग घायल

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में बस पलटी, 16 लोग घायल

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में बस पलटी, 16 लोग घायल
Modified Date: July 6, 2026 / 04:08 pm IST
Published Date: July 6, 2026 4:08 pm IST

मंडी, छह जुलाई (भाषा) हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सोमवार को बिलासपुर–मंडी राजमार्ग पर एक बस पलट गई, जिससे 16 लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि बस बिलासपुर से मंडी जा रही थी, तभी यह दुर्घटना हुई।

पुलिस ने बताया कि इस घटना के सिलसिले में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है।

उन्होंने कहा कि यात्रियों को मामूली चोटें आईं और प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सुंदरनगर सिविल अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

भाषा तान्या अविनाश

अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में