दिल्ली के मॉडल टाउन में हल्दीराम की दुकान में लगी आग, कोई हताहत नहीं
दिल्ली के मॉडल टाउन में हल्दीराम की दुकान में लगी आग, कोई हताहत नहीं
नयी दिल्ली, 25 सितंबर (भाषा) उत्तर पश्चिमी दिल्ली के मॉडल टाउन इलाके में ‘हल्दीराम’ की एक दुकान में शुक्रवार को आग लग गई, जिसके बाद दमकल की 23 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
डीएफएस के एक अधिकारी ने कहा कि हल्दीराम की दुकान में आग लगने की सूचना अपराह्न 2.23 बजे मिली।
उन्होंने कहा कि सूचना मिलने के बाद शुरू में चार गाड़ियों को मौके पर भेजा गया, लेकिन अपराह्न साढ़े तीन बजे मौके पर मौजूद टीम ने और वाहनों की मांग की, जिसके बाद 19 और गाड़ियों को भेजा गया।
अधिकारी ने बताया, “ हमने कुल 23 गाड़ियों को मौके पर भेजा है।”
उन्होंने बताया कि अपराह्न तीन बजकर 55 मिनट पर आग पर काबू पा लिया गया और शाम चार बजे तक आग को पूरी तरह से बुझा दिया गया।
अधिकारी ने बताया कि फिलहाल क्षेत्र को ठंडा करने का काम जारी है।
उन्होंने बताया कि घटना में किसी के हताहत या जख्मी होने की सूचना नहीं है।
भाषा नोमान दिलीप
दिलीप

Facebook


