किसानों को बिजली पर प्रति यूनिट दो रुपये सब्सिडी देगी बंगाल सरकार: मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी

किसानों को बिजली पर प्रति यूनिट दो रुपये सब्सिडी देगी बंगाल सरकार: मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी

किसानों को बिजली पर प्रति यूनिट दो रुपये सब्सिडी देगी बंगाल सरकार: मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी
Modified Date: September 25, 2026 / 04:37 pm IST
Published Date: September 25, 2026 4:37 pm IST

बर्दवान (पश्चिम बंगाल), 25 सितंबर (भाषा) पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि उनकी सरकार राज्य के लगभग चार लाख किसानों को बिजली पर प्रति यूनिट दो रुपये की सब्सिडी देगी।

पूर्व बर्दवान जिले में एक प्रशासनिक समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए, अधिकारी ने कहा कि राज्य के किसानों को पीएम-किसान योजना के तहत 6,000 रुपये के बजाय 9,000 रुपये की सहायता मिलेगी।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार वह सारा धान खरीदेगी जो किसान बेचना चाहते हैं, और 2,700 रुपये प्रति क्विंटल का न्यूनतम समर्थन मूल्य सुनिश्चित करेगी।

उन्होंने राज्य की पिछली सरकार पर किसानों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए कहा, ‘बिचौलियों या एजेंटों के लिए कोई जगह नहीं होगी। विधायक किसानों के अभिभावक के रूप में कार्य करेंगे।’

अधिकारी ने यह भी दोहराया कि राज्य सरकार चालू वित्त वर्ष के दौरान एक लाख नौकरियां उपलब्ध कराएगी।

उन्होंने कहा, ‘भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी होगी।’ जोहेब पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"