गुजरात में कोविड-19 के 162 नए मामले, दो और लोगों की मौत

Ads

गुजरात में कोविड-19 के 162 नए मामले, दो और लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - March 1, 2022 / 08:45 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:54 PM IST

अहमदाबाद, एक मार्च (भाषा) गुजरात में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 162 नए मामले सामने आए तथा महामारी से दो और लोगों की मौत हो गई।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि इसके साथ ही गुजरात में कोविड-19 के अब तक सामने आए कुल मामलों की संख्या 12,22,790 तथा महामारी से जान गंवाने वालों की कुल संख्या 10,932 हो गई है।

आंकड़ों के अनुसार, अहमदाबाद में 65, वड़ोदरा में 23, बनासकांठा में 12, सूरत में 11 और राजकोट में संक्रमण के आठ नए मामले सामने आए। अधिकारियों ने कहा कि मौत के दोनों मामले वड़ोदरा से संबंधित हैं।

भाषा

नेत्रपाल माधव

माधव