सिक्किम में कोविड-19 के 162 नये मामले, तीन मरीजों की मौत

सिक्किम में कोविड-19 के 162 नये मामले, तीन मरीजों की मौत

सिक्किम में कोविड-19 के 162 नये मामले, तीन मरीजों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:21 pm IST
Published Date: June 18, 2021 12:34 pm IST

गंगटोक, 18 जून (भाषा) सिक्किम में शुक्रवार को कोविड-19 के 162 नये मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 19,058 हो गयी जबकि तीन और मरीजों की मौत होने से मृतकों की तादाद बढ़कर 290 हो गयी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन जारी कर यह जानकारी दी।

बुलेटिन के मुताबिक पूर्वी सिक्किम जिले में सबसे अधिक 133 नये मामले दर्ज किए गए। इसके बाद पश्चिम में 19, दक्षिण में 10 नये मामले सामने आए। सिक्किम में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 2,900 हो गयी है।

बुलेटिन में बताया गया है कि राज्य में अब तक 15,618 लोग इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात दे चुके हैं। सिक्किम में कोविड-19 की संक्रमण दर 11.4 प्रतिशत हो गयी है जबकि ठीक होने की दर 81.9 प्रतिशत हो गयी है। राज्य में अब तक 1.54 लाख से अधिक नमूनों की कोविड-19 जांच की जा चुकी है। इनमें से 1,411 नमूनों की जांच बीते 24 घंटे में की गई।

भाषा

रवि कांत उमा

उमा


लेखक के बारे में