मिजोरम में कोविड-19 के 165 नये मामले, दो मरीजों की मौत
मिजोरम में कोविड-19 के 165 नये मामले, दो मरीजों की मौत
New Covid-19 cases in Mizoram : आइजोल, एक नवंबर (भाषा) मिजोरम में सोमवार को कोविड-19 के 165 नये मामले सामने आने के साथ ही कोरोना वायरस के कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1.21 लाख हो गयी जबकि दो मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 433 हो गयी। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
नये संक्रमितों में 47 बच्चे भी शामिल हैं। मिजोरम के स्वास्थ्य अधिकारियों का मानना है कि राज्य में कोविड का ग्राफ नीचे की ओर जा रहा है।
मिजोरम में संक्रमण की दर घटकर 7.49 प्रतिशत हो गयी है। राज्य में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 6,479 हो गयी है। मिजोरम में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 610 मरीज संक्रमण मुक्त हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 1.14 लाख तक पहुंच गयी है। राज्य में बीते 24 घंटे के दौरान 2,204 नमूनों की कोविड-19 जांच की गयी।
https://social.microsoft.com/profile/mitchel
https://storage.googleapis.com/bloggerpatrick/beauty-supply.html

Facebook


