पंजाब में कोविड के 167 नये मामले

Ads

पंजाब में कोविड के 167 नये मामले

  •  
  • Publish Date - December 31, 2021 / 01:12 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:37 PM IST

चंडीगढ़, 30 दिसंबर (भाषा) पंजाब में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 167 नये मामले सामने आने के साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6,04,594 हो गई है। वहीं, संक्रमण से किसी मरीज की मौत नहीं होने से मृतकों की तादाद 16,644 पर ही स्थिर रही। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन जारी कर यह जानकारी दी।

इससे पहले बुधवार को राज्य में संक्रमण के 100 मामले सामने आए थे।

संक्रमण के नये मामलों में पठानकोट में 46, पटियाला में 39 जबकि मोहाली में 18 मामले सामने आए। राज्य में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 582 हो गयी है।

बुलेटिन के मुताबिक राज्य में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 33 मरीज संक्रमण मुक्त हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 5,87,368 हो गई है।

इस बीच, केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में कोविड-19 के 17 नये मामले सामने आए।

भाषा रवि कांत अविनाश

अविनाश