भारत में अवैध रूप से प्रवेश करने के लिए असम में पकड़े गये 17 बांग्लादेशी वापस भेजे गये : मुख्यमंत्री

Modified Date: September 28, 2024 / 02:55 pm IST
Published Date: September 28, 2024 2:55 pm IST

गुवाहाटी, 28 सितंबर (भाषा) भारत में अवैध रूप से कथित तौर पर प्रवेश करने के आरोप में असम से पकड़े गये आठ बच्चों सहित 17 बांग्लादेशियों को शनिवार को वापस भेज दिया गया। मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने यह जानकारी दी।

शर्मा ने ‘एक्स’ पर अवैध प्रवासियों की एक तस्वीर साझा करते हुए कहा, “घुसपैठ के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए असम पुलिस ने आज (शनिवार) तड़के नौ बांग्लादेशियों और आठ बच्चों को सीमा पर वापस भेज दिया।”

अधिकारियों ने बताया कि बांग्लादेश में सियासी संकट के बाद से भारत में अवैध रूप से घुसनै के प्रयास में अब तक असम में करीब 100 लोगों को पकड़ कर वापस भेजा गया है।

भाषा जितेंद्र प्रशांत

प्रशांत

लेखक के बारे में