लद्दाख में कोरोना वायरस संक्रमण के 17 नए मामले

लद्दाख में कोरोना वायरस संक्रमण के 17 नए मामले

लद्दाख में कोरोना वायरस संक्रमण के 17 नए मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:19 pm IST
Published Date: March 6, 2022 12:50 pm IST

लेह, छह मार्च (भाषा) लद्दाख में कोरोना वायरस संक्रमण के 17 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के मामले रविवार को बढ़कर 28,112 हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि पिछले 24 घंटे में संक्रमण से किसी की मौत नहीं होने से मृतक संख्या 228 पर स्थिर है। केंद्र शासित प्रदेश के लेह में 168 लोगों की जान गई है जबकि करगिल में 60 संक्रमितों ने दम तोड़ा है।

उन्होंने बताया कि सभी नए मामले लेह से सामने आए हैं। इसी के बाद लेह जिले में संक्रमण का इलाज करा रहे लोगों की संख्या बढ़कर 121 हो गई है।

अधिकारियों के मुताबिक, करगिल में संक्रमण का उपचार करा रहे मरीजों की संख्या दो है।

उन्होंने बताया कि लेह के अस्पतालों से 19 मरीजों को कोविड से उबरने के बाद छुट्टी दी गई है। लद्दाख में संक्रमण मुक्त हो चुके लोगों की संख्या 27,761 है।

भाषा

नोमान नेत्रपाल शोभना

शोभना


लेखक के बारे में