पुडुचेरी में सुबह नौ बजे तक 17.41 प्रतिशत मतदान

पुडुचेरी में सुबह नौ बजे तक 17.41 प्रतिशत मतदान

पुडुचेरी में सुबह नौ बजे तक 17.41 प्रतिशत मतदान
Modified Date: April 9, 2026 / 11:05 am IST
Published Date: April 9, 2026 11:05 am IST

(तस्वीरों सहित)

पुडुचेरी, नौ अप्रैल (भाषा) पुडुचेरी में सभी 30 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान शुरू होने के बाद सुबह नौ बजे तक 17.41 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

पुडुचेरी, कराईकल, माहे और यानम क्षेत्रों में सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ, जहां करीब 9.50 लाख मतदाता 294 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।

जहां राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सत्ता बरकरार रखने की कोशिश में है, वहीं विपक्षी गठबंधन केंद्र शासित प्रदेश में एआईएनआरसी नीत मोर्चे से सत्ता छीनने के प्रयास में जुटा है और उसका चुनाव प्रचार स्थानीय स्वायत्तता तथा प्रशासनिक टकराव के मुद्दों पर केंद्रित है।

उपराज्यपाल कैलाशनाथन, मुख्यमंत्री एन रंगासामी, गृह मंत्री ए नमस्सिवायम और कांग्रेस नेता वी नारायणसामी सहित कई प्रमुख हस्तियों ने अपने मताधिकार प्रयोग किया।

भाषा

खारी मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में