Monalisa Wedding News: नाबालिग निकली वायरल गर्ल मोनालिसा, फर्जी जन्म प्रमाण के आधार पर फरमान ने की थी शादी! ST आयोग की जांच में बड़ा खुलासा

Monalisa Wedding News: नाबालिग निकली वायरल गर्ल मोनालिसा, फर्जी जन्म प्रमाण के आधार पर फरमान ने की थी शादी! ST आयोग की जांच में बड़ा खुलासा

Monalisa Wedding News: नाबालिग निकली वायरल गर्ल मोनालिसा, फर्जी जन्म प्रमाण के आधार पर फरमान ने की थी शादी! ST आयोग की जांच में बड़ा खुलासा

Monalisa Wedding News | Photo Credit: IBC24

Modified Date: April 11, 2026 / 02:45 pm IST
Published Date: April 11, 2026 12:59 pm IST
HIGHLIGHTS
  • ST आयोग की जांच में मोनालिसा को नाबालिग पाया गया
  • फर्जी जन्म प्रमाण पत्र के आधार पर हुई शादी
  • नगर परिषद का जन्म प्रमाण पत्र रद्द, CMO का ट्रांसफर

खरगोन: Monalisa Wedding News खरगोन जिले के चर्चित “वायरल गर्ल” मोनालिसा के मामले में एक बड़ा प्रशासनिक फैसला सामने आया है। महेश्वर नगर परिषद द्वारा जारी वायरल गर्ल के जन्म प्रमाण पत्र को अब निरस्त कर दिया गया है, जिससे पूरे मामले ने नया मोड़ ले लिया है। साथ ही केरलम में वायरल गर्ल के साथ शादी करने वाले फरमान खान की मुश्किलें अब एक बार फिर बढ़ती नजर आ रही है।

Monalisa Wedding News दरअसल, वायरल गर्ल के जन्म प्रमाण पत्र को पहले नगर परिषद महेश्वर ने उसकी माॅ के एफिडेविट के आधार पर जारी किया था। यह प्रमाण पत्र तहसीलदार महेश्वर के आदेश के बाद बनाया गया था। लेकिन अब जांच के बाद इस जन्म प्रमाण पत्र को निरस्त कर दिया गया है। वहीं राष्ट्रीय National Commission for Scheduled Tribes  ST आयोग की जांच के बाद महेश्वर के शासकीय अस्पताल से जारी रिकॉर्ड के मुताबिक, वायरल गर्ल का जन्म 30 दिसंबर 2009 को दर्ज है। इस आधार पर 11 मार्च को शादी के दिन उसकी उम्र करीब 16 साल 2 महीने बताई जा रही है, जिससे नाबालिग होने की पुष्टि होती है।

जबकि नगर परिषद द्वारा प्रमाण पत्र में एक जनवरी 2008 अंकित किया गया था। जन्म प्रमाण पत्र निरस्त होने के बाद प्रशासनिक कार्रवाई भी तेज हो गई है। महेश्वर नगर परिषद के सीएमओ प्रियंक पंड्या का तबादला धार जिले के धामनोद स्थित नगर परिषद में कर दिया गया है। जन्म प्रमाण पत्र को निरस्त किए जाने को लेकर महेश्वर नगर परिषद के सीएमओ प्रियंक पंड्या का कहना है कि अस्पताल से जानकारी ली गई जिसमें जन्म प्रमाण असत्य पाया गया था।

नगर परिषद द्वारा तहसीलदार के आदेश से बनाया गया जन्म प्रमाण पत्र निरस्त कर दिया गया है। इधर खरगोन लोकसभा के बीजेपी सांसद गजेंद्र सिंह पटेल ने इस मामले में वीडियो जारी कर बयान दिया है। पूरे मामले में लव जिहाद और पीएफआई के षड़यंत्र के आरोप लगाए है।

सांसद बोले, केरल के मंत्री-जनप्रतिनिधि भी शामिल हैं

सांसद गजेन्द्र पटेल ने कहा कि फरमान खान द्वारा फर्जी जन्म प्रमाण पत्र के आधार पर ST समाज की भोली भाली बच्ची के साथ बालिग बताकर शादी की थी। इसकी गहराई से जांच की मांग कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल, जन्म प्रमाण पत्र निरस्त होने और नए खुलासों के बाद मामला और भी गंभीर हो गया है। प्रशासनिक कार्रवाई के साथ-साथ अब इस पूरे प्रकरण में पुलिस की जांच और कारवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

इन्हें भी पढ़े:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।