Israel Lebanon Strike Video: क्या इजरायल AI से मचा रहा लेबनान में तबाही?.. महज एक मिनट में 180 आतंकियों को ख़त्म करने का दावा, हमले का तरीका बेहद अनोखा..

Israel Lebanon Strike Video: इजरायल के लेबनान पर हमले में 180 आतंकियों की मौत का दावा, AI आधारित स्ट्राइक से भारी तबाही

Israel Lebanon Strike Video: क्या इजरायल AI से मचा रहा लेबनान में तबाही?.. महज एक मिनट में 180 आतंकियों को ख़त्म करने का दावा, हमले का तरीका बेहद अनोखा..

Israel Lebanon Strike Video || Image- Al Jazeera File

Modified Date: April 11, 2026 / 10:46 am IST
Published Date: April 11, 2026 10:39 am IST
HIGHLIGHTS
  • इजरायल का लेबनान में बड़ा एयरस्ट्राइक
  • हिज़्बुल्लाह पर भारी नुकसान का दावा
  • हमले में 180 आतंकियों की मौत का दावा

तेलअवीव: इज़राइली डिफेंस फोर्स ने बुधवार को लेबनान में हिज़्बुल्लाह के खिलाफ किए गए बड़े पैमाने के हमलों को लेकर नई जानकारी दी है। IDF के अनुसार इन हमलों में आतंकी संगठन के कम से कम 180 सदस्य मारे गए हैं। वहीं लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इन हमलों में कुल 357 लोगों की मौत हुई है। (Israel Lebanon Strike Video) मंत्रालय का कहना है कि मरने वालों में आम नागरिक और लड़ाके अलग-अलग नहीं किए गए हैं, इसलिए सभी को एक साथ शामिल किया गया है।

सटीक और उच्च-स्तरीय खुफिया जानकारी के आधार पर हमला

IDF के मुताबिक, इन हमलों में दक्षिणी लेबनान, बेका वैली और बेरूत में हिज़्बुल्लाह के करीब 100 ठिकानों को निशाना बनाया गया। सेना का दावा है कि यह कार्रवाई “सटीक और उच्च-स्तरीय खुफिया जानकारी” के आधार पर की गई, जिससे एक ही समय में कई इलाकों में हमले किए जा सके। इज़राइली सेना का कहना है कि इन हमलों से हिज़्बुल्लाह को बड़ा और गहरा झटका लगा है। IDF के अनुसार, प्रारंभिक खुफिया आकलन के बाद यह माना गया है कि 180 से अधिक आतंकियों को मार गिराया गया है, और आगे और मौतों की पुष्टि की जा रही है।

सेना ने यह भी बताया कि हमलों में 45 से अधिक मुख्य कमांड सेंटर और 40 अन्य इमारतों को निशाना बनाया गया, जिनका उपयोग इज़राइल पर हमलों की योजना बनाने के लिए किया जाता था। इसके अलावा, संगठन के नेतृत्व से जुड़े कई ढांचे भी नष्ट किए गए।

हथियार भंडारों को बनाया निशाना

बेरूत में अकेले 35 स्थानों पर हमले किए गए, जिनमें इंटेलिजेंस यूनिट का इमरजेंसी हेडक्वार्टर, राडवान फोर्स का कमांड सेंटर और मिसाइल यूनिट के ठिकाने शामिल थे। दक्षिण लेबनान में कई हथियार भंडारों को निशाना बनाया गया, जबकि बेका वैली में भी राडवान फोर्स और इंटेलिजेंस से जुड़े कई ठिकानों पर हमला हुआ। (Israel Lebanon Strike Video) IDF का दावा है कि हिज़्बुल्लाह अपने ठिकानों को आम नागरिकों के बीच छिपाकर “मानव ढाल” के रूप में इस्तेमाल करता है। सेना का कहना है कि उसने आम नागरिकों को नुकसान कम से कम पहुंचाने की कोशिश की है। हालांकि लेबनान के स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, इन हमलों में महिलाओं और बच्चों सहित कई नागरिकों की भी मौत हुई है।

इन्हें भी पढ़ें:-

गुरुग्राम में निर्माणाधीन अस्पताल में 33 फीसदी एमबीबीएस सीट, बिस्तर हरियाणा के लोगों के लिए: सैनी

डीयूएसआईबी बैठक में अटल कैंटीन के समय में संशोधन, झुग्गीवासियों के लिए 717 फ्लैट आवंटित

दिल्ली के रोहिणी में क्रेन ने दो लोगों की जान ली, चालक गिरफ्तार

तृणमूल कांग्रेस में वरिष्ठ नेताओं को नजरअंदाज किया जा रहा : शुभेंदु अधिकारी

हरियाणा : सतलोक आश्रम का उपदेशक रामपाल जमानत पर जेल से बाहर आया


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown